रविवार, 22 मई 2022

अब आया ऊंट पहाड के नीचे Ab Aaya Oont Pahad ke niche

अब आया ऊंट पहाड के नीचे Ab Aaya Oont Pahad ke niche

 

अब आया ऊंट पहाड के नीचे

अनाज तथा अन्य सामान की ढुलाई बैलगाड़यों, घोड़ों, ऊंटों आदि से होती थी। सामान को लाने-ले जाने के यही साधन थे। एक आदमी ऊंट से सामान लाने-ले जाने का काम करता था। कभी वह खलिहानों से अनाज बाजार में ले जाता था। कभी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाता था। कभी यदि उसे रिश्तेदारी में जाना होता था, तो वह ऊंट को सवारी के रूप में इस्तेमाल कर लेता था।

जब ऊंट सामान से लदा चलता था, तो वह गर्दन उठाकर दूर-दूर तक देखता। ऊंट आगे ही नहीं बल्कि अपनी गर्दन घुमा-घुमाकर चारों तरफ देखता। ऊंट हमेशा सोचता कि मेरे से ऊंचा संसार में कोई नहीं है। मैं दूर-दूर का नजारा देख लेता हूं । मैं पेड़ों की फुनगियों को तोड़कर खा लेता हूं । इसी घमंड में वह अपनी जीभ निकालकर बलबल की तेज आवाज करता था। ऊंट तब ही बलबलाता था जब वह पागलपन जैसा व्यवहार करता था या उसे अपने ऊपर बड़े होने का घमंड हो जाता था।

          बलबलाते समय ऊंट कभी-कभी उंटबरिया को परेशान कर देता था। सामान लेकर इधर-उधर भागने लगता था। तब बड़ी मुश्किल से काबू में आता था ऊंट । उंटबरिया भी ऊंट की इन आदतों से परिचित था। इसलिए उंटबरिया परेशानी सहने का आदी हो गया था।

एक बार ऐसा समय आया कि उंटबरिया को सामान ढोने का काम नहीं मिल रहा था। खलिहानों से अनाज उठ चुके थे। घर का खर्चा तो पूरा था ही। उसे घर चलाने में दिक्कतें आने लगीं । इसी बीच उसके पास एक ठेकेदार आया। उसे कई ऊंटों की जरूरत थी। लगभग 20-25 दिन का काम था। उस उंटबरिया ने अपने आस -पास के गांवों से चार ऊंट और करा दिए। कुछ कपड़े और जरूरी सामान लेकर ठेकेदार के साथ चल दिया। अब वह ऊंटबरिया अपने साथियों के साथ उठता तैयार हो सबके साथ काम पर पहुंच जाता । वह पहाड़ों से कटी लकड़ियां आदि अन्य सामग्री लाता और शहर से जरूरी सामान लादकर पहाड़ों में बसे गांवों में ले जाता। सामान लाने-ले जाने में ऊंटों को पहाड़ों के बीच में से गुजरना पड़ता। संकरा रास्ता होता और पहाड़ होते। साथ के ऊंटबरिया उसके ऊंट की आदत को जानते थे।वह ऊंट अपनी आदत से बाज नहीं आता था। उसका ऊंट चलते समय दोनों ओर देखता। ऊंट को दोनों ओर बहुत ऊंची दीवार-सी दिखाई देतीं। ऊँट पूरी तरह से ऊंची गर्दन करता लेकिन अब उसे दूर-दूर के खेत-खलिहान दिखाई न देते और न गांव-घर। जब वह ऊंट अपना मुंह बिल्कुल ऊपर  करता, तब कहीं आकाश-भर दिखाई देता।

 पेड़ ऊंचाई पर और इतने ऊंचे ऊंचे थे कि उसका मुंह उनकी फुनगियों तक पहुंचना तो दूर, उसकी नीचे की पत्तियों तक नहीं पहुंच पाता था। इधर- उधर भागने के लिए खेतों जैसा मैदान नहीं दिखाई देता था। यहां आकर ऊंट का इधर-उधर भागना, दूर-दूर देखकर बलबलाना सब कुछ छूट गयां था। अब वह सीधी गर्दन किए सामने देखता चलता था। उसके ऊंट की यह स्थिति देखकर उस उंटबरिया से दसरा एक उंटबरिया बोला, "भैया, यहां तो तेरा ऊंट बिल्कूल सीधा चल रहा है। परेशान नहीं करता।' दूसरा उंटबरिया बोला, "भैया, यह बात नहीं है। बात यह है कि 'अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे' । पहले इसे अपनी ऊंचाई का बड़ा घमंड था। यहां आकर इसे मालूम हुआ कि मुझसे भी ऊंचा और कोई है इस दुनिया मे।"

Share this:

Related Posts
Disqus Comments